गरमी के मौसम में चेहरे पर चमक लाने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह सबसे आसान तरीका भी है. और आपने कई लोगों से भी सुना होगा कि चमक लानी है तो बर्फ लगाओ. तो चलिए बताते हैं आपको बर्फ लगाने के फायदें...

चेहरे पर बर्फ लगाने से हमेशा चेहरे की ताजगी बनी रहती हैं और आप हमेशा फ्रेश महसूस करती हैं. अगर आप नेचुरल ब्युटी पाना चाहती हैं तो आपको नियमित रूप से बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए.

1. मुंहासे दूर करने के लिए

चेहरे पर लाल निशान आते ही उस पर बर्फ लगा सकती हैं. अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप नीम या पुदीने की पत्त‍ियों को उबालकर उस पानी को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा सकती हैं. इससे मुंहासे बढ़ेंगे नहीं और चेहरा भी साफ हो जाएगा.

सोने से पहले करें ये 5 काम, त्वचा रहेगी हमेशा जवान

2. ग्लोइंग फेस के लिए

चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे चेहरे पर चमक आती है. साथ ही ये रिंकल और बढ़ती उम्र के निशान कम करने में भी मददगार होता है. अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप फ्रूट जूस को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लीजिए और फिर उसे चेहरे पर अप्लाई कीजिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...