क्या आप को मेकअप से ऐलर्जी हो जाती है या फिर महंगेमहंगे कौस्मैटिक प्रोडक्ट्स खरीदते वक्त आप को सोचना पड़ता है तो अब आप परेशान न हों. क्योंकि जिस किचन में आप ज्यादा समय बिता कर अपने परिवार के लिए हैल्थी डिशेज बनाती हैं उसी किचन में आप की सुंदरता का राज भी छिपा हुआ है. जो आप की स्किन को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. बस थोड़ा सा अप्लाई करने पर आप की बौडी ग्लो करने लगेगी. तो हुआ न किचन में सुंदरता का राज.

इन चीजों से निखारें सुंदरता

हनी फेसियल मास्क: हनी तो हर किचन में होता है, क्योंकि यह न सिर्फ डेजर्ट्स में मिठास बढ़ाने का काम करता है, बल्कि कफ से भी बचाने का काम करता है. स्किन के लिए भी इस के काफी फायदे होते हैं. इस में ऐंटीबैक्टीरियल प्रौपर्टीज होने के कारण ये ऐक्ने को बचाता है. ये ऐंटिऔक्सीडैंट्स से भरपूर होने के कारण यह स्किन को हानिकारक फ्री रैडिकल्स से भी बचाने का काम करता है. साथ ही इस से स्किन में मौइस्चर भी बरकरार रहता है. जिस से स्किन सौफ्ट ऐंड स्मूद दिखती है.

इसलिए बाजार से हनी फेसिअल मास्क खरीदने के नाम पर खुद को लुटने न दें, बल्कि अपनी किचन में रखे हनी से ही फेस मास्क बना कर स्किन को बनाएं खूबसूरत.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...