मौनसून के दिनों में मौसम के बदलते मिजाज का असर आपके लुक पर भी पड़ता है और इसी वजह से आपको लिपस्टिक के कलर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. मौनसून के मौसम में आपको वॉटरप्रूफ लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इस मौसम में बेवक्त की बारिश आपके लिप कलर को खराब कर सकती है, इसलिए वॉटरप्रूफ लिपस्टिक का इस्तेमाल आपके लिए बेहतर होगा.

लिपस्टिक चुनते समय सबसे जरूरी बात होती है कि आप कौन से रंग के कपड़े पहनने वाली हैं. हालंकि ये जरुरी नहीं कि हमेशा अपने कपड़ों से मैचिंग की ही लिपस्टिक लगाई जाए, पर कई बार ऐसा न करना आपका लुक बिगाड़ भी सकता है. इसलिए जब भी बाहर जाएं तो ऐसे कलर्स चुनें जिन्हें आप सालभर किसी भी मौसम में और किसी भी जगह पर लगाकर जा सकती हों. अपने लिए लिप कलर चुनते समय आपको मौसम और जिस जगह आपको वो कलर लगाकर जाना है उसका ध्यान रखना चाहिए.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तूफानी और बारिश के मौसम में आपको किस तरह की लिपस्टिक या लिप कलर लगाने चाहिए. इन्हें आप कभी भी, किसी भी वक्त और किसी भी जगह लगाकर जा सकती हैं. सबसे खास बात ये है कि ये लिप हर स्किन टोन और लिप शेप को सूट करेगी. तो चलिए हमारे साथ जानिए मौनसून के लिप कलर्स के बारे में.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...