लेखक-ज्योति गुप्ता
उम्र का असर हमारे चेहरे पर भी पड़ता है. बढ़ती उम्र के चलते चेहरे पर महीन रेखाएं, ढीलापन और आंखों के आसपास झुर्रियां आ जाती हैं. आज की मौडर्न महिला चाहे वह वर्किंग हो या फिर गृहिणी खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करती है. जब उस के चेहरे पर उम्र का असर दिखना शुरू होता है तो वह एंटीएजिंग क्रीम खरीदने की सोचती है. मगर जब वह दुकान में जाती है तो ढेरों विकल्प देख कर कनफ्यूज हो जाती है. उस का दिमाग काम करना बंद कर देता है. कई बार तो गलत प्रोडक्ट खरीद लेती है. ऐसा आप के साथ भी न हो, इस के लिए इन टिप्स पर गौर कर आप आसानी से पाएं ब्यूटीफुल स्किन...
- स्किन टाइप के अनुसार एंटीएजिंग क्रीम
अपने लिए एंटीएजिंग क्रीम खरीद सकती हैं और वह भी जो आप के लिए एकदम परफैक्ट हो.
औयली: इस तरह की स्किन में झुर्रियां तो जल्दी नहीं पड़ती हैं लेकिन, मुंहासे, ऐक्ने की समस्या ज्यादा होती है. इसलिए क्रीम चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे अप्लाई करने पर आप की स्किन औयली न हो.
नौर्मल: इस तरह की स्किन वाली महिलाओं को ज्यादा समस्या नहीं होती. उन्हें प्रोडक्ट चुनते समय ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती, लेकिन गलत क्रीम यूज करने का साइड इफैक्ट हो सकता है.
