अकसर यह कहा जाता है कि मेकअप से स्किन खराब हो जाती है, हर रोज मेकअप नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे स्किन पर उम्र झलकने लगती है, पिम्पल्स निकल जाते हैं. यहां तक कि रैशेस की भी प्रोब्लम हो जाती है. लेकिन अगर हम ठीक से मेकअप करें, ठीक तरह का मेकअप करें व कुछ बातों का ध्यान रखें तो मेकअप से कभी भी स्किन खराब नहीं होती है. जानते हैं इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से , कि मेकअप के दौरान हम किन चीजों का ध्यान रखें जिससे हम स्मार्ट भी दिखें और हमारी स्किन भी खराब न हो.

1. जब भी हम मेकअप करते हैं और उसे लंबे समय तक रखते हैं तो उससे पोर्स क्लोग हो जाते हैं. यह सच भी है. लेकिन अच्छा मेकअप वहीं होता है जिसमें हम पोर्स को पहले बंद करके मेकअप करते हैं. जैसे पहले मेकअप करने से पहले फेस पर स्किन टोनर लगाकर पोर्स को बंद करके फिर मेकअप लगाते हैं तो उससे मेकअप स्किन में नहीं जा पाता, जिससे स्किन खराब नहीं होती. बस इस बात का ध्यान रखें कि हर रोज मेकअप को रिमूव जरूर करें , इससे पोर्स क्लीन होने के साथ साथ आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...