बौलीवुड में फिल्म कबीर सिंह से लोगों के बीच जगह बनाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज यानी 31 जुलाई को 27 साल की हो गई हैं. कियारा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. वहीं कियारा अपनी खास दोस्त ईशा अंबानी की सगाई में भी इमोशनल होती नजर आईं थीं, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी. कियारा के बर्थडे पर आज हम उनकी पसंद-नापसंद की बात करेंगें, जिसे आप कभी नही जानते होंगे.
ईशा है कियारा की खास दोस्त
ईशा अंबानी और एक्ट्रेस कियारा बचपन की दोस्त हैं. अपनी सहेली को सगाई की बधाई देते हुए कियारा ने ईशा अंबानी के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है. वहीं सहेली ईशा अंबानी की सगाई पर थोड़ी इमोशनल भी हो गईं थीं.
