डायरेक्टर रामानंद सागर के पहले 'रामायण' टीवी सीरियल और उससे जुड़े किरदारों को लोग आज तक नहीं भूले हैं. 'रामायण' के जरिए अरूण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसे एक्टर्स आज भी लोगों के बीच पौपुलर है. चाहे वह इंडस्ट्री से जुड़े हो या नहीं. वहीं बात करें सीरियल में 'सीता' का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया कई सालों से हिंदी टीवी इंडस्ट्री से गायब हैं, लेकिन वह आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. आइए आपको दिखाते हैं कितना बदल चुका है दीपिका का लुक...
सीता के रोल में बना चुकी हैं लोगों के दिल में जगह
1987-1988 के 'रामायण' सीरियल में लोगों के बीच दीपिका ने सीता के रोल में लोगों के बीच जगह बनाई थी, जिसके कारण उनका करियर को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था.
ये भी पढ़े- 27 साल की हुई ‘कबीर सिंह’ की ‘प्रीति’, ईशा अंबानी हैं खास दोस्त
सालों में इतना बदल गई हैं दीपिका
टीवी की यह मशहूर अदाकारा दीपिका बढ़ती उम्र के साथ-साथ काफी बदल चुकी हैं. हिंदी टीवी की ग्लैमर दुनिया को छोड़ने के बाद दीपिका एकदम सिंपल हो गई हैं.
