आज की नारी ज्यादा आत्मविश्वासी, अपने विचारों को अभिव्यक्त करने में सक्षम, निर्णय लेने में तेज, ज्यादा सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है. आज वह इतनी स्ट्रौंग है कि अगर कहीं भी कुछ गलत होते हुए देखती है तो आवाज उठाने में पीछे नहीं रहती, जो समय की मांग भी है. आखिर नारी किसी से डरे क्यों क्योंकि वह जो चाहती है उसे हासिल कर के रहती है. अपनी ताकत व आत्मविश्वास की वजह से ही तो वह आज चाहती है कि उसे हर जगह वही दरजा व सम्मान मिले जो पुरुषों को मिलता है.

इतना ही नहीं बल्कि आज महिलाएं घर की चारदीवारी के भीतर ही सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि वे जीवन और काम के बीच बेहतर तालमेल बनाना जानती हैं. हम यह भी कह सकते हैं कि वे हिम्मत, ताकत, ज्ञान, सफलता के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं और यही सब गुण उन्हें मजबूत बनाने के साथसाथ उन्हें सम्मान भी दिलाते हैं, जिस की वे हकदार हैं.

यहां तक कि आज तो महिलाएं पुरानी परंपराओं में बंधे रहने से ज्यादा कर्म करने में विश्वास करने लगी हैं. वे मदर टेरैसा की तरह खुद को सफल बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं. वे चाहती हैं कि जिस तरह उन्होंने अपने जीवन को सफल बनाया उसी तरह वे भी बना सकें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...