इसमें तो कोई शक नहीं है कि सुन्दर, काले व चमकदार बाल किसी की भी सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं. महिला हो या पुरुष हर व्यक्ति को अपने बालों से बहुत लगाव होता है. पुराने समय में बालों के रखरखाव व निखार के लिए महिलाएं अनेक तरीके इस्तेमाल करती थीं, जिनसे बाल वास्तव में ही काले, घने, मजबूत और चमकदार बनते थे.
लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण लोगों के बाल काफी बेजान और रूखे होने लगे हैं. पोषण और नमी की कमी रूखे, बेजान और उलझे बालों की वजह बनती है. कई लोग बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. जो बालों को कुछ वक़्त के लिए तो चमकदार बना देते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स से बाल समय से पहले या तो सफेद होने लग जाते हैं या फिर झड़ने लगते हैं.
हालांकि, आप इन्हें नर्म और मुलायम बनाने के लिए कई चीजें कर सकते हैं, जैसे – सही आहार लेना और खूब सारा पानी पीना. इसके अलावा, समय-समय पर बालों में तेल और हेयर मास्क लगाना भी जरूरी है.तो चलिए दोस्तों जानते है ऐसे घरेलू तरीके जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना पैसे खर्च किए रूखे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं और अपने बालों में नयी जान डाल सकती हैं.
