अभिनय एक कला है, जो दिल से निकलती है और इसके लिए अधिक प्रशिक्षण की जरुरत नहीं होती, कुछ ऐसी ही सोच रखती है, मुंबई की अभिनेत्री श्रेया चौधरी, जो फिल्म ‘डियर माया’ से चर्चा में आई और कई विज्ञापनों और वेब सीरीज में काम कर चुकी है. हंसमुख विनम्र श्रेया की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट रिलीज पर है, जिसे लेकर वह बहुत उत्साहित है. पेश है उससे हुई बातचीत के कुछ अंश. 

सवाल-इस वेब सीरीज में आपको खास क्या लगा? चुनौती कितनी थी?

मैंने इसे नहीं चुना, बल्कि शो ने मुझे चुना है. मुझे कहा गया था कि मैं एक पॉप स्टार तमन्ना की भूमिका निभा रही हूं, वह मेरे लिए काफी था. इसमें सभी बड़े-बड़े कलाकरों के साथ काम करने का मौका मिला है, जो मुझे बहुत अच्छा लगा.  चुनौती इसमें यह थी कि तमन्ना की पर्सनालिटी क्या होगी उसे लेकर सोच थी, जिसे निर्देशक ने सोल्व कर दिया. मुझे इस नए किरदार में परफॉर्म करना अच्छा लगा. वर्कशॉप सिंगिंग के लिए की थी, इससे मुझे ट्रेनिंग मिली. संगीत की सारी बारीकियों को समझने की कोशिश की. इससे बेसिक चीजे मैंने पूरी तरह से सीखा है. इसके अलावा मैने बाइक की ट्रेनिंग ली. कई नये अनुभव हुए. मैं चरित्र से अलग हूं, पर नया काम करने का मौका मिला. 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...