बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद दुखद है. एक के बाद एक कलाकार अपनी जान दे रहे हैं जिनमें नया नाम शामिल हुआ है एक्टर समीर शर्मा का. उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 44 साल के समीर स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ के भाई और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में ‘कुहू’ के पिता ‘शौर्य माहेश्वरी’ का किरदार निभा रहे थे.
पंखे से लटकी मिली डेड बॉडी...
खबरों के अनुसार समीर की डेडबॉडी उनके घर के किचिन की छत से लटका हुआ मिला है. समीर शर्मा नेहा सीएचएस बिल्डिंग मलाड वेस्ट में रहते थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, समीर शर्मा का शव बिल्डिंग के वॉचमैन को उस समय नजर आया, जब वो रात की ड्यूटी के दौरान टहल रहा था. इसके बाद वॉचमैन ने अपने सुपरवाइजर को इस बात की जानकारी दी और फिर पुलिस को कॉल किया गया. समीर शर्मा के शव के पास से कोई सुसाइड नोटिस नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें- राखी पर इमोशनल हुईं सुशांत की बहने, ऐसे किया भाई को याद
View this post on Instagram
