बीते दिन यानी 6 अगस्त को ये रिश्ते हैं प्यार के सीरियल के एक्टर समीर शर्मा के सुसाइड करने से जहां फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री सदमे में है तो वही अब एक और सुसाइड के मामले ने फैंस को चौंका दिया है. खबरें हैं कि भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने महज 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कहा जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड करके ये कदम उठाया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला....
मुंबई में लगाई फांसी
खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अनुपमा पाठक मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है. अनुपमा की बॉडी उनके मुंबई के दहिसर स्थित घर में फंदे पर लटकी पाई गई. वहीं अनुपमा ने मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव के जरिए अपने फैन्स बात की थी.
https://www.facebook.com/anupama.pathak.96558/posts/873130993175420
सुसाइड नोट में कही ये बात
https://www.facebook.com/anupama.pathak.96558/posts/881168442371675
खबरों की मानें तो अनुपमा के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने ये कदम उठाने के दो कारण बताए हैं. इस सुसाइड नोट में लिखा, 'मैंने एक दोस्त की रिक्वेस्ट पर मलाड की विसडम प्रोड्यूसर कंपनी में 10 हजार रुपये निवेश किए थे. कंपनी को मेरे पैसे दिसंबर 2019 में वापस करने थे. कंपनी मेरा पैसा वापस करने में आनाकानी कर रही है.'
