सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम लौकडाउन के बाद से फैंस को एंटरटेन करने के लिए शो में नए-नए ट्विवस्ट ला रहे हैं. हाल ही में शो के नए प्रोमो में दिखाया गया था कि पिता का मानसिक संतुलन बिगड़ने से कार्तिक उनका ख्याल रखता हुआ नजर आया. लेकिन अब सोशलमीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें नायरा और कार्तिक बूढ़े होते हुए नजर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
2050 में पहुंचे नायरा-कार्तिक
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा रातों रात बूढ़े हो गए हैं. वायरल फोटोज के मुताबिक कार्तिक और नायरा भी अपने ख्यालों में बूढ़ापे की सैर करते करते 2050 में पहुंच गए हैं. वहीं बूढ़े होने के बावजूद कार्तिक और नायरा का प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है.
बीवी को मनाता नजर आया कार्तिक
View this post on Instagram
