बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और मिहीका बजाज (Miheeka Bajaj) की शादी कोरोनावायरस के बीच काफी सुर्खियों में रही. हालांकि कोरोनावायरस के चलते सीमित मेहमानों ने ही इस शादी में शिरकत की, जिसमें टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) भी शामिल रहीं. राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के बेहद रहने वाली सामंथा (Samantha Akkineni) शादी के हर फंक्शन में मौजूद रहीं, जिसमें उनके लुक ने सोशलमीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं. सिंपल साड़ी को रौयल लुक में देते हुए सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके कारण सभी की नजरें उन पर थीं. इसीलिए आज सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) के कुछ साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप शादी के फंक्शन्स में आराम से कैरी कर सकते हैं.

1. शादी में दिखा खूबसूरत लुक

देवर राणा दग्गुबाती की शादी में भाभी सामंथा ने नीले रंग की रॉ मैंगो साड़ी पहनीं, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल दिख रहा था. सिल्वर बॉर्डर और फूलों वाले मोटिफ्स के साथ इस रॉ मैंगी सिल्क साड़ी के साथ सामंथा ने ग्रीन डायमंड और पर्ल के चोकर नेकपीस पहना. वहीं इस रॉ मैंगो सिल्क की साड़ी को आइस ब्लू कलर के स्लीवलेस राउंड नेक ब्लाउज के साथ उनका लुक खूबसूरत लगा.

 

View this post on Instagram

 

When in doubt .. wear @raw_mango 💓.. @sheetalzaveribyvithaldas .. styled @jukalker 📷 @eshaangirri

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...