बीते दिनों बाहुबली फेम भल्लाल देव यानी साउथ स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) की शादी सुर्खियों में रही. कोरोनावायरस के चलते भले ही दोनों की शादी में कम लोगों ने शिरकत की. लेकिन साउथ फिल्मों के कुछ स्टार्स शादी में जरूर नजर आए. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां दुल्हन मिहिका बजाज के लुक और लहंगे ने बटोरीं.

मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) ने दुल्हन बनने से पहले अपने सभी लुक्स और ड्रेसेस पर काफी मेहनत की थी. इस बात का पता उनके प्री-वेडिंग से लेकर ब्राइडल आउटफिट से साफ पता लग रहा है. आइए आपको दिखाते हैं मिहिका बजाज के शादी की रस्मों के लुक....

मिहिका बजाज के ब्राइडल लहंगे ने बटोरी सुर्खियां

शादी के जोड़े में मिहिका बजाज बेहद खूबसूरत लग रही थी. उनके ब्राइडल अटायर पर सभी का ध्यान था. आमतौर पर दुल्हनें शादी के खास दिन के लिए लाल, महरून या पिंक कलर का शादी का जोड़ा चुनना पसंद करती हैं. लेकिन  मिहिका बजाज ने क्रीम कलर का लहंगा चुना.

 

View this post on Instagram

 

@Miheeka in an Anamika Khanna lehenga at her wedding. The lehenga is a hand done zardosi with the finest form of chikankari and gold metalwork teamed with a woven gold dupatta. This fine creation took close to 10000 manhours to make. #miheeka #anamikakhanna #anamikahannacouture #aklehenga

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...