फिल्म यारियां से चर्चित होने वाले अभिनेता हिमांश कोहली दिल्ली के है. बचपन से ही उन्हें कुछ अलग और चुनौतिपूर्ण काम करने की इच्छा थी, जिसमें साथ दिया उनके माता-पिता ने. वे अभिनेता राजेश खन्ना के फैन बचपन से है और उनकी फिल्में देखना पसंद करते है. हिमांश को हर नया और अलग किरदार निभाना पसंद है और वे वैसी ही कहानियां ढूंढते है. हंसमुख और विनम्र हिमांश, अभी अपने घर पर है और पिता का व्यवसाय संभाल रहे है, क्योंकि उनकी फिल्म बूंदी रैता की शूटिंग शुरू नहीं हुई है. इस दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण भी हुआ और वे उससे बाहर निकले और आज फिट है. उन्होंने कोरोना संक्रमण के अनुभव और अपनी जर्नी के बारें में बात की. पेश है कुछ अंश.
सवाल- इन दिनों आप क्या कर रहे है?
इन दिनों घर पर दिल्ली में हूं और मैं अपनी पिता का व्यवसाय सम्हाल रहा हूं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री अभी रुकी हुई है. करीब 10 साल बाद मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं. फिल्म मेरी ड्रीम है और सेट को बहुत मिस करता हूं. यहाँ पर भी मैं खुश हूं और पूरे दिन काम पर लगा रहता हूं.
सवाल- कोरोना संक्रमण की वजह से इंडस्ट्री ख़राब दौर से गुजर रही है, अभी क्या करने की जरुरत है, ताकि इंडस्ट्री पटरी पर आ जाय?
