बदलते मौसम के कारण हम बालों की समस्याओं से घिर जाते हैं. फिर उन समस्याओं से निजात पाने के लिए हम केमिकल का इस्तेमाल करने लगते हैं. बालों में तरह-तरह के केमिकल लगाने से बाल भद्दे, छल्लेदार और बेजान हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करने के लिये आपको घरेलू चीजों का प्रयोग करने की आवश्यकता है. आइए हम आपको बताते हैं 10 प्राकृतिक तरीके जिससे आप अपने बालों को लंबे और मजबूत बना सकती हैं.

अंडे का मास्क

अंडे की सफेदी और एक चम्मच जैतून तेल व शहद को आपस में अच्छे से मिला लें. अब इसे समान रूप से पूरे सिर की खाल पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे ठंडे पानी और शैंपू से धो लें. जैतून का तेल रूखे और कमजोर बालों को मजबूत करने में मदद करता है. अंडे में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन, सेलेनियम, फास्फोरस, जिंक, आइरन, सल्फर और आयोडीन पाया जाता है. ये सभी बालों को झड़ने से बचाते हैं.

आलू का रस

सिर के जड़ों में आलू का रस लगाएं और और 15 मिनट बाद धो लें. आलू में पाया जाने वाला विटामिन आपके बालों को लंबा और मजबूत बनाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...