ज्यादातर महिलाओं को अपनी स्किन टाइप का पता नहीं होता है. वे कोई भी फेसक्रीम चेहरे पर अप्लाई कर लेती हैं. मार्केट में कुछ नया आया या किसी नई क्रीम का विज्ञापन टीवी पर देखा नहीं कि खरीद लाईं और लगा ली. नतीजा स्किन दागधबों से भर जाती है, चेहरा कहीं सूखा तो कहीं तैलीय नजर आने लगता है, चेहरे पर झुर्रियां, झांइयां और कालापन दिखने लगता है.
अगर आप चाहती हैं कि आप की स्किन के साथ भी ऐसा न हो तो सब से पहले पता करें कि आप का स्किन टाइप क्या है. फिर उस के अनुसार ही कौस्मैटिक प्रोडक्ट्स का चयन करें. स्किन टाइप पता करना कोई मुश्किल काम नहीं है. इस के लिए किसी स्किन के डाक्टर या फिर ब्यूटीशियन के पास जाने की भी जरूरत नहीं है. यह काम आप खुद बड़ी आसानी से कर सकती हैं. आइए, आप को बताते हैं कि अपना स्किन टाइप कैसे पता करें: स्किन का टाइप क्या है, यह जानने के लिए सब से पहले आप सुबह उठते ही अपने चेहरे को टिशू पेपर से पोंछें.
नौर्मल स्किन: अगर टिशू पेपर पर कोई दाग नजर नहीं आ रहा है यानी टिशू पेपर पहले की ही तरह साफ है, तो इस का मतलब आप की स्किन सामान्य यानी नौर्मल है.
