गरमियों में सूरज की हानिकारक किरणें हमारी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाती है. जिसके कारण रेडनैस, इचिंग आदि जैसी स्किन प्रौब्लम हो जाती हैं. पर औफिस जाने के लिए या कही बाहर जाने के लिए हमें बाहर निकलना पड़ता है. इसलिए गरमियों में धूप से बचना मुश्किल है, लेकिन अब धूप से बचने के लिए कई प्रौडक्टस मार्केट में आ गए हैं. ये प्रौडक्ट हमारी स्किन के लिए तो अच्छे तो होते हैं, पर कभी-कभी यह हमारे बजट के बाहर भी चले जाते हैं. इसीलिए आज हम आपको 200 रूपए के अंदर कुछ ऐसे प्रौडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जो आपको धूप की हानिकारक किरणों से बचाएंगे ही साथ ही मार्केट से बजट में खरीद पाएंगे.

1. नीविया सनस्क्रीन लोशन (Nivea sunscreen lotion)

आप सभी को पता है कि नीविया यंगस्टर्स के बीच एक जाना माना ब्रैंड है. हर कौलेज गर्लस की जुबान पर नीवीआ का नाम आता है. नीविया सनस्क्रीन लोशन आपको दुकानों में 195  रूपये में 75ml मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- 5 टिप्स : ऐसे करें अपने बालों को स्‍ट्रेट

2. हिमालया सनस्क्रीन लोशन ( Himalaya sunscreen lotion)

धूप से स्किन को बचाने और साथ ही पोषण देने के लिए हिमालय सनस्क्रीन लोशन, जो औफिस हो या कहीं बाहर घूमना, सभी के लिए धूप से प्रौटेक्ट करेगा. साथ ही स्किन को पौल्यूशन से भी बचाने के काम करेगा. आपको दुकानों में आसानी से हिमालया सनस्क्रीन लोशन 50ml 95 रूपए के अंदर मिल जाएगा,

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...