Skin care tips : क्या कभी आपने त्वचा की बात सुनी?
वैसे तो त्वचा में झुर्रिया उम्र के बढ़ने का एक संकेत होती है, लेकिन कई बार एक्सप्रेसिव फेस, डिहाइड्रेटेड स्किन या अधिक सन एक्सपोज़र से कम उम्र में भी झुर्रियां दिखाई पड़ सकती है. इसका सबसे अधिक असर चेहरे और हाथों की स्किन पर पड़ता है. उम्र को रोका नहीं जा सकता, लेकिन त्वचा की नियमित देखभाल से इसे कम अवश्य किया जा सकता है.
इस बारें में क्यूटिस स्किन क्लिनिक की डर्मेटोलोजिस्ट डॉ. अप्रतिम गोयल कहती है कि त्वचा का हमेशा ही ध्यान रखना चाहिए और ये कम उम्र से ही शुरू करनी चाहिए, ताकि आपकी आदत बनी रहे, क्योंकि त्वचा हमारी छठी सेंस ऑर्गन है और इसका ख्याल रखना सबसे अधिक आवश्यक है.
झुर्रियां पड़ने की खास वजह
डॉ. अप्रतिम आगे कहती है कि उम्र के बढ़ने के साथ त्वचा पतली और रुखी हो जाती है, इससे उसका लचीलापन कम हो जाता है और धीरे-धीरे त्वचा डेमेज होने लगती है और खुद रिकवर नहीं कर पाती. इससे झुर्रियां दिखाई पड़ने लगती है. आजकल कम उम्र में झुर्रियां दिखाई पड़ने की वजह व्यस्त जीवन शैली, कम नींद, तनाव और आहार सम्बन्धी लापरवाही है, जिसे समय रहते ठीक किया जा सकता है.
