बादाम को सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है. जितना फायदेमंद बादाम होता है वैसे ही फयदेमंद बादाम का तेल भी होता है. पोषक तत्वों से भरपूर बादाम का तेल कई बीमारियों से भी दूर रखने में सहायक है. बच्चों की मालिश से लेकर उनके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी बादाम तेल का इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं बादाम तेल के कुछ ऐसे गुणों के बारे में जो आपकी खूबसूरती बरकरार रखने के साथ आपको हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं-

स्किन के लिए

वैसे तो बादाम तेल के अनगिनत फायदे हैं. लेकिन बात अगर खूबसूरती की करें तो इसे निखारने में इसका जवाब नहीं. यह स्किन को निखारने के साथ साथ उसे ग्लो देने में भी असरदार है. इस से स्किन को पोषण मिलता है. जिससे स्किन ज्यादा चमकदार और मुलायम हो जाती है. इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है.

1. डार्क सर्कलस के लिए

डार्क सर्कलस जैसे समस्या से भी निजात पाने के लिए आप  बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. रात को सोने से पहले आंखों के नीचे इस तेल से हल्की मालिश करने से फायदा मिल सकता है. रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क सर्कलस कम हो सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...