beauty after 60 : सजनासंवरना, तो हर किसी को पसंद है लेकिन कई बार बढ़ती उम्र इस के आड़े आ जाती है और 60+ लोग चाहते हुए भी अपनेआप को फैशनेबल बनाने से हिचकने लगती है क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उन का मजाक बनाएंगे और कहेंगे कि देख क्या ‘बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम’ बन कर चली है.
कुछ महिलाओं को लगता है कि बढ़ती उम्र में अगर वे ज्यादा स्टाइलिश दिखेंगी तो समाज उन के बारे में क्या सोचेगा? लोग कहेंगे कि बुढ़ापे में जवानी चढ़ रही है! जबकि कुछ महिलाओं को लगता है कि 60 साल की उम्र में अगर वे ट्रेंडी कपड़े पहनेंगी या लड़कियों की तरह खुद को मैनटेन रखेंगी, तो लोग उन का मजाक उड़ाएंगे.
यही वजह है कि वे नए फैशन और स्टाइल को फौलो करना छोड़ देती हैं. लेकिन यह गलत सोच है. ऐसा नहीं है कि उम्रदराज लोग फैशन नहीं कर सकते. बिलकुल कर सकते हैं. दरअसल, ऐज सिर्फ एक नंबर होती है. अगर बढ़ती उम्र में भी आप को नए ट्रेंड को फौलो करने का मन करता है या खुद को स्टाइलिश दिखाने का मन करता है तो आप को लोगों की परवाह करने के बजाय अपने मन की सुननी चाहिए.
लेकिन आप को पता होना चहिए इस उम्र में आप पर क्या अच्छा लगेगा और उम्र के हिसाब से कौन सा फैशन सूट करेगा.
बौलीवुड ऐक्ट्रैस जैसे नीतू कपूर, नीना गुप्ता और रेखा जैसी एवरग्रीन ऐक्ट्रैस भी 60 से ऊपर की हैं और कमाल की ड्रैसिंग स्टाइल करती हैं. इन से इंस्पायर हो कर आप भी बढ़ती उम्र में बोल्ड और स्टाइलिश दिख सकती हैं. आप को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे बल्कि जो आप का मन कहे वही करें. हां, कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें :
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गहशोभा का चैनल सब्सक्राइब करें
टाइट फिटिंग वाले कपड़े पहनने से बचें
बहुत ज्यादा लूज और बहुत फिटेड कपड़ें न पहनें. अपने साइज के कपड़े पहनें ताकि वे आप पर पहने हुए अच्छे लगें. कपड़ों की सही फिटिंग आप के आत्मविश्वास को बढ़ा देती है.
अपनी फिगर और शारीरिक बनावट के अनुसार कपड़े पहनें
अगर हाइट कम है, तो बहुत लंबी ड्रैस न पहनें. इसी तरह अगर आप का पेट निकला हुआ है, तो पेट पर से थोड़ा लूज ही पहनें. इस के लिए छोटे प्रिंट पहनें.
कलर भी सोचसमझ कर चुनें
ऐक्सपर्ट्स का मानना है कि 40 की उम्र में बहुत ज्यादा नियौन या चमकीले रंगों से बचना चाहिए. इस के बजाय पेस्टल शेड्स, बेज, औफव्हाइट, पाउडर ब्लू, लैवेंडर और मस्टर्ड जैसे रंग आप की पर्सनैलिटी पर ज्यादा अच्छे लगेंगे. ये रंग चेहरे की नैचुरल ग्लो को भी उभारते हैं और लुक को रिच बनाते हैं.
इस के अलावा पिंक, ब्लैक, औलिव ग्रीन जैसे रंग आप को फ्रैश और यंग लुक देते हैं. इस के साथ ही मोनोक्रोम लुक यानी एक ही रंग के अलगअलग शेड्स ट्राई करें, जो आप को लंबा और स्लिम लुक देने में मदद करते हैं.
मेकअप उम्र के हिसाब से होना चाहिए
अपने चेहरे के आकार और उम्र के हिसाब से मेकअप करें. मेकअप ऐसा हो जो बढ़ती उम्र के निशान छिपा सकें. झुर्रियों वाली जगह पर हाई लाइटर लगाने से बचें. ब्लशर को चीक बोन से ललाट तक ले जाएं और कंटोर से चहेरे को लिफ्ट करें. आंखों पर ज्यादा मेकअप न करें क्योंकि वहां की स्किन ढीली पड़ने लगती है. इसलिए आईशैडो चुनते समय सावधानी बरतें और लगा कर देख लें कि जो सूट कर रहा हो वही लगाएं. वैसे लाइट कलर ज्यादा अच्छे लगेंगे.
हेयरस्टाइल का भी ध्यान रखें
अगर आप के बाल सफेद हो गए हैं और मेहंदी लगाने में भी आप को दिक्कत होतो है तो हेयर कलर करवाने में कोई बुराई नहीं है. बल्कि यह आप को यंग दिखाएगा. साथ ही आप बालों में कटिंग भी करवाती रहें. इस से बाल अच्छे देखेंगे. छोटे और लेयर्ड हेयरकट से आप ज्यादा फ्रैश दिख सकती हैं. इसलिए एक ट्रेंडी लौंग वेव्स, शोल्डर लेंथ हेयरकट या सौफ्ट लेयर्स आप ट्राई कर सकती हैं. साथ ही अपने बालों में वौल्यूम बनाए रखने के लिए अच्छे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
अगर बाल काफी कम हो गए हैं तो विग लगाने में कोई परेशानी नहीं है बल्कि ऐसा करना अच्छा ही रहेगा.
कंफर्ट पहले देखें
फैशन का मतलब सिर्फ ट्रेंड को फौलो करना नहीं है, बल्कि इस में आराम भी उतना ही जरूरी है. 60 के बाद आप को ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जो न केवल दिखने में स्मार्ट हो, बल्कि पहनने में भी आरामदायक हों. ज्यादा टाइट ड्रैस, बहुत भारी फैब्रिक या असहज करने वाले ट्रेंड्स से बचना ही सही है.
सही ऐक्सैसरीज और फुटवियर का चुनाव
सही ऐक्सैसरीज और फुटवियर का चुनाव भी जरूरी है. 60 के बाद बहुत बड़े झुमके, ओवर ग्लिटरी बेल्ट या भारी ज्वैलरी लुक को बिगाड़ सकती है. इस के बजाय मिनिमल ज्वैलरी, मिनिमलिस्ट चेन, स्टाइलिश रिस्ट वाच, पर्ल ईयररिंग्स, स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग और क्लासी हील्स आप के पूरे आउटफिट को और ज्यादा एलिगेंट बना देंगे.
मैक्सी ड्रैस ट्यूनिक पहनें
जैसेजैसे व्यक्ति बुढ़ापे की ओर बढ़ने लगता है, वैसेवैसे उस के लिए ऐसे कपड़े पहली प्राथमिकता बन जाते हैं, जो आरामदायक हों.
अगर आप हलके फैब्रिक और सोवर डिजाइन पसंद करती हैं तो कोऔर्ड सेट चुनें. कोऔर्ड सेट आजकल खूब ट्रेंड में है, जो आपको स्टाइलिश बनाते हैं. यह पहनने में कंफर्टेबल भी होते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं.
इलास्टिक वाला पेटीकोट
साड़ी के साथ जो पेटीकोट चुनें उसे इलास्टिक वेस्ट का रखा जा सकता है, ताकि पेट के आसपास नाड़ी का दबाव न बने. बढ़ती उम्र में ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए भी इलास्टिक वाला पेटीकोट उन के लिए बेहतर विकल्प होगा क्योंकि वह प्रेशर बनाने की जगह आराम से पेट के साइज के मुताबिक स्ट्रेच हो जाएगा.
पजामा टीशर्ट/शर्ट
आप चाहे थोड़े से पुरानी सोच के हों, लेकिन अगर चाहते हैं कि एकदम आराम महसूस हो, तो घर में पहनने के लिए सूती पजामा टीशर्ट लें. गाउन भी आरामदायक होता है, लेकिन पाजामा टीशर्ट का फायदा यह है कि इस में उठतेबैठते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं देना पड़ता क्योंकि ये पूरे समय फुल कवरेज देते हैं.
स्कर्ट और कुरता/शर्ट
आप चाहें तो कौटन की लौंग स्कर्ट ले सकते हैं. इस के साथ शौर्ट कुरता या लौंग शर्ट पहनी जा सकती है. ये कपड़े न सिर्फ आराम को बरकरार रखेंगे, बल्कि सुंदर लुक भी देंगे. इस कौंबिनेशन में एकदम प्लेन की जगह आप प्रिंटेड या किसी लेटैस्ट पैटर्न वाले औप्शन चुनेंगे, तो वे और भी अच्छे लगेंगे.
याद रखें, आप एक अच्छे फैशन सेंस और आत्मविश्वास के साथ किसी भी उम्र में खुद को ग्रेसफुल, सुंदर और स्टाइलिश बना सकती हैं.
