सुन्दर दिखने की चाहत किसे नहीं होती, हर महिला सुन्दर और स्वस्थ रहना चाहती हैं. महिलाएं अक्सर ही खूबसूरत दिखने के लिए कौस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं पर कुछ समय बाद ही वह आपकी त्वचा पर असर दिखाना शुरू कर देता है, लेकिन अफसोस कि इसका असर आपकी सोच से बिल्कुल उलट होता है. ऐसे में आपको समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि आप हमेशा ही खूबसूरत और जवां दिखें.

तो अब अपनी चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि आज हम आपको फलों के छिलके और टमाटर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा की रंगत को निखारने के कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं. आप यह जानकर आश्चर्य करेंगी कि फलों के छिलकें और टमाटर सुन्दरता के लिए कितने फायदेमंद होते हैं. फल-सब्जियों के छिलकों को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि ये छिलके भी स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी अनेक समस्याओं को दूर कर सकते है. यहां इस आर्टिकल में आज हम आपको इनके बारे में बतायंगे. इनमे से कुछ सरल और सफल प्रयोगों का विवरण यहां प्रस्तुत किया जा रहा है.

अनार और संतरे के छिलकों से मुहांसे का खात्मा

अनार और संतरे के छिलकों को हल्दी के साथ पीस लें. इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर नियमित रूप से लगाने से मुहांसों में काफी लाभ मिलता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...