वैसे तो महिलाएं हमेशा ही अपने चेहरे, लुक्स और खूबसूरती को लेकर काफी सजग रहती हैं. हर तरह से अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार जानकारी के अभाव में या आलस के चलते वे ऐसी गलतियां कर जाती हैं, जिनसे उनको भारी नुकसान हो सकता है. तो चलिए एक नजर उन गलतियों या लापरवाहियों पर डालें जिन्हें नजरअंदाज करना आप और आपकी खूबसूरती के लिए जरा भी ठीक नहीं...

हर दिन शैंपू का इस्तेमाल करने से बचें

कई लड़किया हर दिन बालों में शैंपू करती हैं ताकि उनके बाल साफ और स्वस्थ रहें. हेल्थी बालों के लिए उनका साफ रहना जरूरी है, लेकिन इसके लिए हर रोज शैंपू करना ही एकमात्र विकल्प नहीं है. शैंपू में केमिकल्स होते हैं जो बालों के नैचुरल औयल को निकाल देते हैं और ऐसा हर रोज करने पर बालों से वो कोटिंग हट जाती है जो धूप और प्रदूषण से बालों की सुरक्षा के लिए जरूरी होती है. इसलिए हर दिन शैंपू करने की जगह आप हफ्ते में दो बार बालों में शैंपू करें. इसके अलावा आप जब भी बाहर निकलें हैट या स्कार्फ से बालों को ढंकना ना भूलें. ये भी ख्याल रखें कि आपका हेयर ब्रश साफ है, क्योंकि इनसे भी बालों में बहुत गंदगी होती है

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...