बदलते समय के साथ साथ फैशन में भी कई बदलाव हुए हैं. आज के समय में हर लड़की फैशन के साथ चलना चाहती है और अपने लुक और स्टाइल के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती. फैशन के साथ चलना अच्छी बात है. मगर आंखें बंदकर किसी भी चलन को आजमाना मुर्खता है.

फैशन की राह पर चलते चलते अक्सर लड़कियां जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका लुक खराब दिखने लगता है. भले ही वह फैशन आपके समझ से सही दिख रहा हो, लेकिन दूसरों के लिए आप हंसी का पात्र भी बन सकती हैं, इसलिए फैशन से जुड़ी कुछ गलतियों पर गौर करना जरूरी है.

आइये जानें कि किसी भी फैशन को अपनाने से पहले आपको किन किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा बड़ा बैग

फैशन के इस दौर में भले ही ओवरसाइज बैग चलन में हो, मगर यह हर किसी पर नहीं फबता है. बड़े बैग में सामान अधिक आ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आपके लुक को कैसा दिखाता है? बैग को कैरी करते हुए, पहले खुद को आईना में देखें, फिर जज करें कि क्या यह आपकी पर्सनैलिटी से मैच कर रहा है. अगर हां, तो आप उसे कैरी कर सकती हैं लेकिन ध्यान रखिए कि पार्टी वगैरह में इस तरह के बैग ले जाने से बचें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...