Beauty mistakes : क्या सच में खूबसूरत दिखने के लिए महंगी क्रीम और ट्रीटमैंट जरूरी होता है? नहीं. खूबसूरत दिखने के लिए आप की आदतें ऐसी होनी चाहिए जिन से त्वचा खिल जाए और वह भी नैचुरल ग्लो के साथ. जब तक आप की आंखें नहीं मुसकराएंगी, चेहरा नहीं खिलखिलाएगा तब तक आप लाख मेकअप की परतें चढ़ा लें लेकिन वह निखार मिसिंग ही रहेगा.

इसलिए जानिए, उन आदतों के बारे में जो आप की खूबसूरती को खराब करती हैं और आप के चेहरे का ग्लो कम करती हैं. पहले इन्हें सुधारें, फिर देखिए कैसे मेकअप भी अपना कमाल दिखाता है और आप सब से अलग दिखती हैं. तब सिर्फ आप ही नहीं बल्कि आप की स्किन भी यंग लगेगी.

‘डचेन स्माइल’ का मिस होना

Dutchen Smile

हमारे मन के अंदर इतना कुछ चलता रहता है कि जब हम किसी से मिलते हैं तो उसे फेक स्माइल देते हैं, जबरदस्ती मुसकराते है. इस के बजाय होना यह चाहिए कि हर वक्त अपनी मुसीबतों का टोकरा सिर पर न रखा रखें बल्कि कुछ वक्त ऐसा हो जो सिर्फ आप का हो. जहां आप किसी से मिलें तो उसे ‘डचेन स्माइल’ दें.

यह मुसकान सिर्फ  आप के होंठों तक नहीं रहती बल्कि आप की आंखें भी इस में मुसकराती हैं. जिस से लोग प्रभावित होते हैं और उन से कुछ मिनटों की गरमजोशी और अपनेपन से की गई बातचीत आप के चेहरे पर गरमजोशी और खुलेपन का संकेत देती है, जिस से त्वचा भी तनावरहित होती और और फ्रैश हो जाती है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

नींद सब से सस्ता ब्यूटी ट्रीटमैंट

8 घंटे की नींद सब से सस्ता ब्यूटी ट्रीटमैंट है. लेकिन ऐसा कम ही लोग कर पाते हैं. देर रात तक जागना, टीवी देखना, मोबाइल में लगे रहना और पार्टी करना आप की खूबसूरती पर असर डालता है. स्वीडिश शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग पूरी नींद सोते हैं, वे नींद की कमी वाले लोगों की तुलना में कहीं अधिक आकर्षक दिखते हैं. डार्क सर्कल्स और सुस्त त्वचा तनाव का संकेत देता है जो खूबसूरती के विपरीत है.

पिंपल फोड़ना

पिंपल (मुंहासा) फोड़ना त्वचा के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है. फोड़ने से पिंपल का मवाद और बैक्टीरिया आसपास के छिद्रों में चले जाते हैं, जिस से नए पिंपल्स हो सकते हैं. त्वचा को नुकसान पहुंचता है, जिस से ठीक होने के बाद भी चेहरे पर गहरे धब्बे या गड्ढे रह जाते हैं. सिर्फ यही नहीं बल्कि हाथों की गंदगी से घाव में इन्फैक्शन हो सकता है.

महंगे का मतलब बेहतर नहीं

कुछ लोगों की सोच होती है कि प्रोडक्ट जितना महंगा होगा उतना बैस्ट होगा. लेकिन वह बैस्ट आप की स्किन को सूट कर रहा है या नहीं लोग यह देखना भूल जाते हैं. किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उस के फायदे और नुकसान के बारे में पढ़ें. आप की स्किन के लिए कौन सा सनस्क्रीन कितने पीएच का लेना जरूरी है यह देखें महंगा नहीं.

Refined Carbs

रिफाइंड कार्ब्स का अधिक सेवन

व्हाइट ब्रैड, पास्ता, व्हाइट राइस, सोडा आदि में रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है. इन में न्यूट्रिशन और फाइबर की मात्रा काफी कम पाई जाती है. इन का बहुत अधिक सेवन करने से हार्ट डिजीज, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. इन का सेवन अधिक मात्रा में करने से स्किन पर ?ार्रियां पड़ने लगती हैं और व्यक्ति उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है. यही नहीं इन से ऐक्नों को भी बढ़ावा मिलता है.

चेहरे को रगड़ कर धोना

कई महिलाएं फेसवाश को चेहरे पर तेजी से रगड़ते हुए लगाती हैं जो बिलकुल गलत है. चेहरा धोते समय हमेशा उंगलियों के पोर से हलकी मसाज करनी चाहिए. दिन में 1 या 2 बार कुनकुने या ठंडे पानी से चेहरा धोना बेहतर रहता है. अल्कोहल और ज्यादा कैमिकल युक्त चीजों से बने फेसवाश और क्लींजर का इस्तेमाल न करें.

पैडीक्योर से ठीक पहले वैक्सिंग

वैक्सिंग के बाद पैडीक्योर करवाने से स्किन पर बड़ी आसानी से बैक्टीरिया चिपक सकता है जिस की वजह से संक्रमण हो सकता है. अत: वैक्सिंग करवाने से कम से कम 24 घंटे बाद पैडीक्योर करवाना बेहतर रहता है. पैडीक्योर के दौरान नाखूनों के क्यूटिकल्स भी काटने न दें क्योंकि ये भी कीटाणुओं को स्किन पर प्रवेश करने का बुलावा दे सकते हैं.

ड्राई हेयर में स्विमिंग करना

सूखे बालों में स्विमिंग करना बालों को अत्यधिक रूखा और बेजान बना सकता है. जब सूखे बाल पूल के क्लोरीनयुक्त पानी के संपर्क में आते हैं तो वे स्पंज की तरह सारा कैमिकल सोख लेते हैं, जिस से ?ाड़ने और टूटने लगते हैं. पूल में जाने से पहले बालों को सादे पानी से अच्छी तरह गीला कर लें और अच्छी क्वालिटी की स्विमिंग कैप पहनें. बालों में सुरक्षा की परत बनाने के लिए स्विमिंग से पहले नारियल तेल या थिक लिवइन कंडीशनर का इस्तेमाल करें. तैरने के तुरंत बाद सादे पानी से शावर लें और बालों को क्लोरीनरिमूवर शैंपू से अच्छी तरह धो लें.

स्मोकिंग और ड्रिकिंग

स्मोकिंग की आदत आप की उम्र को बढ़ाने का काम करती है. इस से वक्त से पहले ही चेहरे पर रिंकल्स और ?ाइयों की समस्या शुरू हो सकती है. अल्कोहल के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और शरीर में पानी की कमी का असर सब से पहले चेहरे पर ही नजर आता है. उस की रौनक कम होने लगती है और चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है.

इस के अलावा आप की डाइट का असर भी ब्यूटी पर पड़ता है. इनफ्लैमेटरी फूड्स का सेवन आप के पेट के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है और आंतरिक सूजन को बढ़ा सकता है, जिस से त्वचा पर दरारें पड़ सकती हैं. पेट की हैल्थ हमारी त्वचा से जुड़ी होती है. इसलिए आप को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आप के पेट के लिए अच्छी हों. इस से आप की स्किन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...