हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है लेकिन यह आसान काम नहीं है, खासकर सुबह के व्यस्त समय में. हाल के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, एक कामकाजी महिला प्रतिदिन अपने मेकअप पर लगभग 55 मिनट खर्च करती है. आप के लिए सुबह का वक्त काफी कीमती होता हैं, इसलिए अपने सौंदर्य को निखारने के लिए अपनी दिनचर्या को हाई एफिशिएंसी मोड में लाने के लिए इन बातों पर गौर करें.

1. रात को प्लान कर लें

अपने सामान को व्यस्थित रखें. सुबह ज्यादा समय अपने सामान को ढूंढ़ने में न लगाएं. आप रात को ही सुबह की प्लानिंग कर सकती हैं. इस से सुबह आप को फैसला लेने में कम वक्त लगेगा.

2. बाल पोंछने के लिए माइक्रोफाइबर टौवेल

नियमित टौवेल के मुकाबले माइक्रोफाइबर टौवेल ज्यादा जल्दी पानी सोखता है. अपना काम खत्म करने के बाद टौवेल खोल दें. यह न केवल आप के ड्रायर से बाल सुखाने का समय आधा करता है, बल्कि आप के बालों को लगने वाली गरमी की मात्रा भी कम करता है.

ये भी पढ़ें- चुकंदर के ये टिप्स देंगे स्किन प्रौब्लम से छुटकारा

3. बीबी क्रीम

रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाली बीबी क्रीम एसपीएफ होती है. यह आप की त्वचा को नमी देती है, कोमल बनाती है. धूप से बचाती है और चमकदार बनाती है. इसे लगाने के

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...