चाय पीना किसे पसंद नहीं होता . कुछ गिने चुने लोग ही होते हैं , जिन्हें चाय पीना अच्छा नहीं लगता . बात हो चाहे आफिस की या फिर सफर के दौरान यहां तक घर में भी कई कई बार चाय की चुस्कियां ले ली जाती है. ये न सिर्फ हमें रिफ्रेश करने का काम करती है बल्कि हमारी स्किन व हेयर्स के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन इस बात से बहुत कम लोग ही अनजान हैं कि जिस चाय की पत्ती को हम चाय बनाने के बाद बेकार समझ कर फैंक देते हैं , वे हमारी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने का भी काम करती है.
जानते हैं कैसे बढ़ाती है हमारी स्किन की खूबसूरती
1. डार्क सर्कल्स से निजात
आज डार्क सर्कल्स से हर कोई परेशान है. ये आपके चेहरे की रौनक को कम करता है. ऐसे में अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं तो इसके लिए आप जब टी बैग का इस्तेमाल कर लें तो उसे फेंकें नहीं बल्कि फ्रिज में ठंडा करके उसे अपनी आंखों के ऊपर 10 मिनट तक रखें. इससे जहां आपकी आंखों के नीचे आई सूजन भी कम होगी वहीं धीरे धीरे डार्क सर्कल्स भी गायब होने लगेंगे.
ये भी पढ़ें- मौनसून में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल
