सजे, साफ और सुन्दर नाखून आपके शरीर के साथ ही साथ आपके चेहरे की सुंदरता में भी चार चांद लगाते हैं. अगर आप भी अपने नाखून को सुन्दर बनाना और सजाना चाहती हैं, तो आप ये नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन हर किसी के नाखून पर सुन्दर लगेंगी और हर लुक पर जचेंगी. तो चलिए आज हम आपको इस पोस्ट में कुछ टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने नीखूनों पर तरह तरह के नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं.
नेल आर्ट टिप्स
नेल आर्ट से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं. जब नाखून पूरी तरह से सूख जाए तो आप इस पर तरह तरह के नेल पौलिश लगा सकती हैं. आप चाहें तो अपने नाखून पर न्यूड पिंक कलर की नेल पौलिश लगा सकती हैं. यह हर तरह की ड्रेस पर सूट करती है.
नेल पौलिश लगाने से पहले उसे शेक करना ना भूलें, जिससे आपको उसका सही रंग मिल सके.
किसी एक कलर की नेल पौलिश की एक कोट अपने नाखूनों पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं. अगर शेड बहुत ही लाइट है तो एक कोट और लगा सकती हैं. अब नेल पौलिश को अच्छी तरह से सूखने दें. अब किसी दूसरे रंग की नेल पौलिश का इस्तेमाल कर आप तरह तरह के डिजाइन बनाकर अपने नाखून सजा सकती है.
