अगर सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो गई है और कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत कहीं खो सी गई है और आपकी चेहरा काला नजर आने लगा है तो आपको अब घबराने के जरूरत नही हैं. आप शहद का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा की खोई रंगत वापस पा सकती हैं. चेहरे पर शहद मलने से चेहरे का निखार बढ़ जाता है और त्वचा स्वच्छ और कोमल हो जाती है. आप सिर्फ शहद का उपयोग कर सकती हैं या चाहे तो शहद को अन्य पदार्थ के साथ मिलाकर भी प्रयोग कर सकती हैं.
आइये जानते हैं कि कैसे शहद के इस्तेमाल से आप त्वचा की खोई रंगत वापस पा सकती हैं-
गुलाब के पंखुड़ी को पीसकर पेस्ट बना लें. अब इस में शहद मिला कर अपने चेहरे पर लेप करे. गुलाब अस्ट्रिंजेंट है और शहद मौइश्चराइजर है. इसलिए इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर पड़ी झाइया दूर हो जाएगी.
एक चम्मच दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक छोड़ दें फिर पानी से धो लें. दूध और शहद के इस लेप से आप की त्वचा को पोषण मिलेगा और त्वचा स्वच्छ और कोमल बनी रहेगी. सर्दियों के मौसम में इसका इस्तेमाल बेहद ही फायदेमंद होता है.
