इंस्ट्राग्राम क्वीन चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का स्वैग तो सब से हट कर है. अनन्या अपने कैजुअल ड्रैस सैंस से सोशल मीडिया पर हंगामा बरपाए रहती हैं. जल्दी ही निर्मातानिर्देशक करण जौहर इन्हें ‘स्टूडेंट औफ द इयर 2’ से ‘बीटाउन’ में एंट्री कराने वाले हैं.

एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की क्यूट बेब शनाया भी अपनी सिस्टर सोनम की तरह स्टाइलिश है. और अपनी गर्ल गैंग की सक्रिय मेंबर हैं. हमेशा कैजुअल स्टाइल में रहने वाली शनाया इंस्ट्राग्राम पर अपनी हौट तस्वीरों से हमेशा छाई रहती हैं. एक्ंिटग और स्वैग उन के ब्लड में है जो उन्हें ग्लैम क्वीन बनाता है. सोनम की तरह उन के फैशनसैंस को देख कर तो यही लगता है कि शनाया अपने इस हौट व सैक्सी अवतार से जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर शानदार डैब्यू करेंगी.

भला सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना का नाम कैसे भूल सकते हैं. उन का भी स्टाइलिश अंदाज आजकल सुर्खियों में है. उन का कैयरलैस फैशन स्टाइल अकसर लोगों का ध्यान खींचता है.

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने लेटैस्ट लुक से सब को हैरान कर रखा है. अपनी मां की तरह जाह्नवी भी पेज-3 पार्टियों का हिस्सा बनती रहती हैं.

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान पिछले कुछ समय से बौलीवुड डैब्यू के साथसाथ अपने कैजुअल लुक के कारण युवा दिलों की फैशन आइकन बनी हुई हैं,

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...