Beauty trends : सिर्फ गोल्ड फेशियल ही नहीं, अब गोल्ड स्क्रब भी ब्यूटी वर्ल्ड का एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है. आज की तेज जिंदगी, धूलमिट्टी, प्रदूषण, मेकअप और तनाव के कारण त्वचा जल्दी बेजान दिखने लगती है. ऐसे में महिलाएं ऐसे स्किन केयर विकल्प चाहती हैं जो त्वचा को सिर्फ साफ ही न करें बल्कि तुरंत निखार और लग्जरी फील भी दें.
यही कारण है कि गोल्ड आधारित स्किन केयर आज लोकप्रिय हो रहा है खासतौर पर गोल्ड स्क्रब को महिलाएं इसलिए पसंद कर रही हैं क्योंकि यह स्किन को रगड़ कर नुकसान पहुंचाए बिना डैड स्किन हटाने, स्किन टैक्स्चर सुधारने और चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो लाने में मदद करता है.
पहले गोल्ड केवल ज्वैलरी तक सीमित माना जाता था लेकिन अब ब्यूटी इंडस्ट्री में गोल्ड को स्किन रिजुविनेशन और रैडिएंस से जोड़ कर देखा जा रहा है. गोल्ड आधारित स्किन केयर प्रोडक्ट्स महिलाओं को एक रौयल ऐक्सपीरियंस देने के साथसाथ स्किन को फ्रैश और हैल्दी लुक भी देते हैं. खास बात यह है कि आज की महिलाएं सिर्फ फेयरनैस नहीं बल्कि हैल्दी, पौलिश्ड और नैचुरली ग्लोइंग स्किन चाहती हैं. गोल्ड स्क्रब इसी जरूरत को पूरा करता है.
आज ही सब्सक्राइब करें सरिता
आपके लिए स्पेशल छूट

ग्लो स्किन
हम रोज फेस वाश तो करते हैं लेकिन केवल फेस वाश से त्वचा की गहराई में जमा गंदगी पूरी तरह साफ नहीं हो पाती. डैड स्किन सैल्स धीरेधीरे त्वचा पर जमा हो कर चेहरे को डल और अनइवन बना देते हैं. कई बार अच्छी महंगी क्रीम्स और सीरम्स भी इसलिए असर नहीं दिखाते क्योंकि त्वचा की सतह साफ नहीं होती. स्क्रबिंग त्वचा को डीप क्लीनिंग देने का काम करती है.
