उम्र बढ़ने के साथ हमारी त्वचा सूखती जाती है और इसका लचीलापन भी कम हो जाता है. ऐसा कोलेजन और इलास्टिन जैसे त्वचा प्रोटीन्स की कमी के कारण होता है. कई बार अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान, अनिद्रा, तनाव आदि की वजह से भी चेहरे पर असमय झुर्रियां दिखने लगती है. इसलिए इन्हें रोकने के लिए आपको खट्टे फलों का सेवन करना आवश्यक है. इन्हें खा कर आप बुढ़ापे को स्वयं से कोसों दूर रख सकती हैं और दिन पर दिन सुंदर और जवां दिख सकती हैं. खट्टे फलों में पाया जाने वाला विटामिन सी झुर्रियों को दूर करने में बहुत सहायक होता है. आइये देखते हैं कि ऐसे कौन-कौन से फल हैं तो कि चेहरे से झुर्रियां भगा सकते हैं.
जरुर खाएं खट्टे फल
खट्टे फल जैसे संतरा, मुसम्मी, नीबू और अंगूर जैसे फलों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें क्योंकि इनमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है. विटामिन सी कोलाजन और त्वचा के लिए दूसरे प्रोटीन बनाने में सहायक होता है.
संतरे का छिलका
संतरे के सूखे छिलकों का महीन चूर्ण गुलाब जल या कच्चे दूध में मिलाकर पीसकर आधे घंटे तक लेप लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, सुंदर और कांतिमान हो जाता है. कील मुंहासे-झाइयों व सांवलापन दूर होता है.
