डेली लाइफस्टाइल में आप कोशिश करते हैं कि ब्यूटी की प्रौफेशनल टिप्स को फौलो करके अपनी खूबसूरती को और बढ़ाएं. इसीलिए आज हम आपके लिए मशहूर सुन्दरता विशेषज्ञ डौ. ब्लौसम कोचर की ब्यूटी और मेकअप से जुड़ी कुछ पर्सनल टिप्स और अरोमा थैरेपी के बारे में बताएंगे तो पेश है उनसे हुई बातचीत के अंश...

अरोमा थैरेपी क्या है और यह आपने कब शुरू किया?

मैंने आपको बताया कि सुगन्ध से मेरा जुड़ाव बचपन से था. मैं अनेक फूलों के रस का प्रयोग सौन्दर्य के लिए करती थी. नीलगिरी में मैं अनेक तरह की क्रीम बनाती थी और उन्हें खुद पर और अपने क्लाइंट्स पर इस्तेमाल करके देखती थी. इसके अलावा मैं एसेंशियल औयल यूज करती थी. मैं देखती थी कि इससे मेरे क्लाइंट का फेस तो अच्छा हो जाता था, पर यदि वह टेंशन, कोल्ड-कफ या चिड़चिड़ेपन से ग्रस्त है तो उसकी सुन्दरता बहुत देर तक नहीं टिकती थी.

ये भी पढ़ें- औक्सी ब्‍लीच: 6 तरीकों से करें इस्तेमाल

मैंने महसूस किया कि सिर्फ फेस को चमकाने का कोई फायदा नहीं है. इसके लिए पूरे शरीर और मन को सुन्दर बनाने की जरूरत है. तब मैंने अरोमा थैरेपी की पढ़ाई शुरू की. अरोमा थैरेपी आयुर्वेद का ही एक भाग है. इसके अन्तर्गत मैंने माइंड, बौडी, स्किन और हेल्थ पर वर्क किया. मैंने पाया कि यह तमाम चीजें सुन्दरता के स्थायित्व से जुड़ी हुई हैं. अरोमा थैरेपी देने के बाद आपका कोल्ड-कफ, टेंशन, पेन सब चला जाता है. यह कोई एक दिन का काम नहीं है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...