Body Polishing: आज की व्यस्त जीवनशैली में हम अकसर अपनी देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं और अपनी सेहत से ज्यादा बाकी सब चीजों को प्राथमिकता देने लगते हैं. अपने लिए थोड़ा समय निकालने और खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और इस से बहुत बड़ा बदलाव आप के जीवन में आ सकता है, खासकर जब बात त्वचा की देखभाल की हो.

बौडी पौलिशिंग त्वचा की देखभाल करने का एक आसान और असरदार तरीका है. यह त्वचा को ऐक्सफोलिएट, रिजुवेनेट और चमकदार बनाता है. स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए बौडी पौलिशिंग क्यों ज़रूरी है और आप इसे अपनी दिनचर्या में कैसे आसानी से शामिल कर सकते हैं, आइए जानते हैं :

बौडी पौलिशिंग है क्या

बौडी पौलिशिंग एक तरह का स्किन ट्रीटमैंट है, जिस में शरीर की त्वचा को ऐक्सफोलिएट (मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाना) और मोइस्चराइजर (नमी देना) शामिल होता है, जिस से त्वचा चमकदार और स्वस्थ दिखती है.

बौडी पौलिशिंग के प्रोसेस

बौडी पौलिशिंग से त्वचा पर होने वाले असर निम्न हैं :

  • बौडी पौलिशिंग में सब से महत्त्वपूर्ण हिस्सा ऐक्सफोलिएशन का होता है, जिस में त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाया जाना होता है.
  • इस में त्वचा के प्रकार के अनुसार सही स्क्रब का चुनाव करना जरूरी होता है, ताकि त्वचा पर किसी प्रकार की एलर्जी न हो.
  • नरम हाथों के प्रयोग से इस प्रोसेस को किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐक्सफोलिएशन करते समय बहुत ज्यादा दबाव बदन पर डालना सही नहीं होता, हलके हाथों से स्क्रब करना आवश्यक होता है.
  • स्क्रब को हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है, अधिक गरम पानी त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है.
  • ऐक्सफोलिएशन के बाद त्वचा को मोइस्चराइजर करना जरूरी है, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.
  • बौडी पौलिशिंग के बाद धूप में निकलने से बचना चाहिए या फिर सनस्क्रीन का प्रयोग करें.
  • बौडी पौलिशिंग को नियमित रूप से करना आवश्यक होता है, लेकिन बहुत ज्यादा न करें, महीने में 1 या 2 दिन करना काफी होता है, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे.

बौडी पौलिशिंग खुद कैसे करें

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...