इस साल बोल्ड, क्लासिक, कई रंगों के मिश्रण से बने गहने, मीनाकारी और अलगअलग पत्थरों से बने आभूषणों का ट्रैंड है, जिन्हें हर महिला किसी भी अवसर पर पहनना पसंद करती है. इस के अलावा क्लासिक डायमंड ज्वैलरी, जिस में हीरे के अलावा रूबी आदि के रंगबिरंगे पत्थरों को ले कर बने आभूषण भी काफी ट्रैंड में हैं.

रोज गोल्ड का भी खूब चलन है. इस से क्लासी, ऐलिगैंट लुक दिखाई देता है. इंडियन स्किन टोन पर यह बहुत अच्छा दिखता है. भारतीय परिधान ही नहीं उन के साथसाथ गहने पहनने का भी चलन आजकल जोरों पर है.

महिलाओं की पसंद

इस बारे में वोइला के ज्वैलरी डिजाइनर संजय शर्मा कहते हैं कि आज की महिलाएं हर गहने में कुछ नया खोजती हैं, इसलिए हमें उन का ध्यान रखना पड़ता है. ट्रैडिशनल बोल्ड ऐलिगैंट चोकर और इयरग्सिं इस बार खास आकर्षण में हैं, जिन्हें कभी भी पहना जा सकता है. ट्रैप्ड और प्रोटैक्टेड जैमस्टोन में पारंपरिक डिजाइनों को ले कर रत्न जड़े जाते हैं. ये कलरफुल होने की वजह से हर रंग के कपड़ों के साथ पहने जा सकते हैं. आजकल फ्लूइड फौर्म के कपड़े अधिक पहने जाते हैं. ऐसे में उन्हें और अधिक सुंदर बनाने के लिए फ्लूइड वाले गहनों का प्रयोग अच्छा रहता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...