Cosmetic injections : निशा ने 35 साल की उम्र में बोटौक्स की सहायता से अपना जौ लाइन को ठीक करवाया, क्योंकि उसका चेहरे से जॉ लाइन गायब था. उसे सजना – संवरना पसंद है, लेकिन जौ लाइन ठीक न होने की वजह से वह अच्छा फ़ील नहीं कर रही थी.  दोस्त की सलाह पर उन्होंने ये कदम उठाया, लेकिन सेंसेटिव स्किन होने की वजह से उन्हे एलर्जी हो गई, जिसे कई महीने की इलाज के बाद निशा ठीक हो पाई.

ये सही है कि बोटौक्स (Botox) का उपचार पूरी तरह से व्यक्तिगत है और 'एक जैसा' (one-size-fits-all) फॉर्मूला सभी पर काम नहीं करता. सही परिणाम मांसपेशियों की ताकत, त्वचा की स्थिति, चेहरे की संरचना और व्यक्ति के लक्ष्यों पर निर्भर करते हैं, जिसके लिए एक विशेषज्ञ द्वारा अनुकूलित (customized) योजना की आवश्यकता होती है. गलत प्रोसेस सुंदर दिखने के अलावा चेहरे को भद्दा बना देती है.

असल में आज के समय में युवा और फ्रेश दिखने की चाहत बोटौक्स का प्रयोग तेजी से कर रहे है, जबकि व्यक्ति की त्वचा, मांसपेशियों की संरचना, उम्र, जीवनशैली और तकनीक जैसे कई कारकों में छिपा होता है.

क्या है बोटौक्स

इस बारें में दिल्ली की पीएसआरआई अस्पताल की डर्मेटोलौजिस्ट डॉ. भाउक धीर कहते है कि बोटौक्स, जिसे चिकित्सकीय रूप से बोटुलिनम टॉक्सिन कहा जाता है, चेहरे की उन मांसपेशियों को अस्थायी रूप से रिलैक्स करता है, जो झुर्रियों का कारण बनती हैं, लेकिन आज के यूथ इसे अपने मन मुताबिक चेहरा पाने के लिए प्रयोग करने लगे है, जो कई बार उनके लिए प्राण घातक भी बन जाता है. मेरे पास ऐसे कई व्यक्ति आते है, जिन्होंने बिना सोचे समझे बोटॉक्स का प्रयोग कर लिया है और बाद में उसे ठीक करना कठिन हो जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...