सनग्लासेज का चुनाव कुछ लोग आंखों को धूप से बचाने के लिए करते हैं, तो कुछ स्टाइल के लिए तो कुछ अपने कार्यस्थल के हिसाब से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. मगर बहुत कम लोग अपने चेहरे के आकार को ध्यान में रख कर चश्मे का चुनाव करते हैं.

ज्यादातर लोग धूप के चश्मे का चुनाव दुकान में लगे शीशे में 2-3 चश्मे लगा कर खुद को देखने के बाद तुरंत कर लेते हैं. यानी उन के लिए सनग्लासेज का चुनाव एक तरह की त्वरित प्रक्रिया होती है. लेकिन यदि आप को अपने चेहरे के आकार के बारे में जानकारी हो तो आप अपने लिए बेहतर धूप के चश्मे का चुनाव कर सकते हैं. ऐसा चश्मा आप की उपस्थिति को और भी आकर्षक बना सकता है.

क्या आप का चेहरा छोटा या लंबा अथवा वर्गाकार है? क्या आप धूप का चश्मा खरीदते वक्त इस का ध्यान रखते हैं? आप अपने चेहरे के अनुसार किस तरह बेहतर सनग्लासेज का चुनाव करें, आइए जानते हैं.

धूप का चश्मा कैसा हो

आप अपने चेहरे के बारे में थोड़ी जानकारी ले उसी के अनुरूप चश्मे का चुनाव करें, तो यकीन मानिए इस से आप का आकर्षण और बढ़ जाएगा. ऐसा चश्मा आप के आकार के अनुरूप एक ठोस संतुलन प्रदान कर सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...