खूबसूरत ,निखरी, बेदाग स्किन हर महिला का अरमान होता है. लेकिन हर किसी की स्किन बेदाग और निकली हुई कुदरती हो जरूरी तो नहीं. कहीं यह सोच आप कंसीलर को इस्तेमाल करने में हिचकती तो नहीं? हिचक कैसी? आप भी अपने दिल के अरमान पूरा कीजिए और दिखिए खूबसूरत स्किन के साथ. बस मेकअप के दौरान कंसीलर की अहमियत को समझ सही तरह से प्रयोग करें. कंसीलर का शेड ,मेकअप करने से पहले कौन से कलर का प्रयोग, आपको रेडियंट ग्लो, क्लियर स्किन ,देकर आप का सौंदर्य निखार देता है, जरूर पता करें. क्या आपका कंसीलर आइडियल है? पहले यह समझे कि आपको कंसीलर की जरूरत क्यों होती है. असल में कंसीलर की जरूरत विशेष रूप से तीन चीजों, आंखों के नीचे के काले घेरे ,दाग और नाक ,मुंह और गालों के आसपास की स्किन/ लाल रंग के पैचेस़ को कवर अप और टोन डाउन करने के लिए होती है वो है.
मान लीजिए आपने कंसीलर खरीद लिया, लेकिन कहीं आप यह तो नहीं सोचती कि एक ही कंसीलर आपकी सारी जरूरतों को पूरा कर देगा ?अगर आप ऐसा सोच रही है तो आप बिल्कुल गलत है. आइए तो जानते हैं कैसे -अलग समस्या अलग हो कंसीलर..
आंखों के नीचे के डार्क सर्कल
