Dark Lips: कौरपोरेट सैक्टर में काम करने वाली खूबसूरत निशा के होंठ हमेशा काले रहते हैं, जिस से निशा को हमेशा पिंक कलर की लिपस्टिक या लिपबाम लगाने पड़ते थे, क्योंकि निशा के दोस्तों को लगता था कि वह धूम्रपान करती है, जबकि निशा को किसी प्रकार के नशे की लत नहीं थी.

निशा ने कई घरेलू नुसखे अपनाए. फिर एक दिन वह किसी फ्रैंड की सलाह पर कौस्मेटिक्स सर्जन के पास गई और लिप लाइटनिंग लेजर ट्रीटमैंट करवाई. आज उसे गुलाबी होंठ पाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती. उस के होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी दिखते हैं. वह इस मेकओवर से काफी खुश है.

क्या है लिप लाइटनिंग लेजर ट्रीटमैंट

असल में लिप लाइटनिंग लेजर ट्रीटमैंट एक कौस्मेटिक प्रक्रिया है, जिस में लेजर तकनीक का उपयोग कर के होंठों का रंग हलका किया जाता है. इस का उद्देश्य पिगमैंटेशन को कम करना और होंठों के प्राकृतिक गुलाबी या गुलाबी रंग को निखारना होता है, लेकिन यह लास्ट औप्शन होता है, मगर इस से पहले होंठ काले होने की वजह के बारे में जानना बहुत जरूरी है.

इस बारे में मुंबई की कोकिलाबेन धीरुबाई अंबानी के प्लास्टिक सर्जन डा. काजी गजवान अहमद कहते हैं कि गुलाबी होंठों की सुंदरता को हर लड़की पसंद करती है. होंठों का कालापन कई वजहों से होता है :

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...