Nail extensions : Wow! इसके नेल्स देखना कितने खूबसूरत हैं. यार मुझे भी ऐसा ही नेल आर्ट करवाना है.' ये बात आपने या आपकी दोस्त ने जरूर एक दूसरे से कहा होगा. क्योंकि नेल एक्सटेंशन या नेल आर्ट आजकल काफी ट्रेंड में हैं. किसी भी लुक को खास बनाने के लिए चाहे वह ट्रेडिशनल हो, कैजुअल या पार्टीवेअर, नेल एक्सटेंशन हर लुक को एक अच्छी फिनिश देते हैं. नेल एक्सटेंशन रोजाना की एक्सेसरी का हिस्सा बन गएँ है अगर आप भी नेल एक्सटेंशन करवाना चाहते है तो हम आज इसके बारे में आपको बता रहें है-

क्या है नेल एक्सटेंशन

नेल एक्सटेंशन का इस्तेमाल हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है. इस प्रोसेस में आपके ओरिजनल नेल्स के ऊपर एक्रेलिक के नकली नाखूनों को लगाया जाता है. जिसके बाद नेल्स को शेप दिया जाता है और नेल पेंट लगाया जाता है. इसमें सबसे पहले नेल्स की प्लेटों को चिपकाया जाता है. जिसके बाद फाइबर ग्लास, जैल कोटिंग से नाखून को नेल्स को शाइन देकर मजबूत बनाया जाता है. इस तरीके में नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए स्टोन, शिमरी का इस्तेमाल किया जाता हैं. इसके साथ ही इसके जरिए आर्टिफिशियल नेल्स को ट्रेंडी और डिफरेंट बनाया जा सकता है.

दो प्रकार के होते हैं नेल एक्सटेंशन

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...