Dry Hair : सर्दियों में चलने वाली ठंडी और ड्राई हवाएं स्कैल्प में मौजूद नमी को छीन लेती हैं. जब ये ड्राई और ठंडी हवाएं स्कैल्प तक पहुंचती हैं, तो आप के स्कैल्प स्किन की नमी छीन जाती है, जिस की वजह से स्कैल्प पर डेड स्किन सैल्स बढ़ने लगते हैं और डैंड्रफ की समस्या होने लगती है. ऐसे में स्कैल्प और बालों की जड़ें ड्राई और पपड़ीदार हो जाती हैं और खुजली होने लगती है.

आप कभीकभी अपने सिर पर डैंड्रफ जैसे डेड स्किन के छोटेछोटे टुकड़े भी नोटिस करेंगे, लेकिन ड्राई स्कैल्प और डैंडर्फ में काफी अंतर होता है. इस के साथ ही आप के बाल डल और रूखे नजर आएंगे.  बालों से मोइस्चर कम होने लगता है और आप के बाल बेहद ड्राई, डैमेज और रफ हो जाते हैं. ऐसे में आप के लिए अपने बालों को मैनेज करना बेहद मुश्किल हो जाता है. इसलिए आज हम आप को बता रहे हैं कि सर्दी के मौसम में अपने बालों का खयाल कैसे रखें.

मोइस्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें

हमारे बाल गरमियों की तुलना में सर्दियों के दौरान अधिक रूखे होते हैं, क्योंकि उन्हें अधिक नमी की जरूरत होती है. मोइस्चराइजिंग के लिए शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें. यह बालों को गहरे से पोषण देते हैं और रूखापन दूर करने में मदद करते हैं. शैंपू करने के बाद कंडीशनिंग करना बेहद जरूरी है, ताकि बालों में नमी और मुलायम रहें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...