यूं तो बाजार में ऐसे बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो दावा करते हैं कि उनका इस्तेमाल करने से त्वचा खूबसूरत और लंबे समय तक जवान बनी रहती है. क्या आप ये बात जानते हैं कि इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स कैमिकल बेस्ड ही होते हैं. इनमें कई तरह के कैमिकल्स मिले हुए होते हैं, जिनसे आपकी स्किन डैमेज होने का खतरा बना रहता है.
ऐसे में सबसे बेहतर यही होता है कि आप घरेलू उपाय अपनाएं. घरेलू उपायों का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. इन उपयों की मदद से त्वचा की कुदरती खूबसूरती बर्बाद नहीं होती. इसके अलावा लगभग सभी घरेलू उत्पाद त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं.
ये घरेलू उपाय आप अपनी त्वचा के टाइप के अनुसार चुन सकते हैं. इनमें सबसे खास तरीका होता है स्टीम लेना. सटीम आपकी त्वचा पर बहुत फायदेमंद होता है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि सिर्फ सर्दी हो जाने पर या कफ जमा हो जाने पर ही स्टीम ली जाती है लेकिन ऐसा नहीं है.
वास्तव में स्टीम लेना एक ब्यूटी ट्रीटमेंट जैसा है. फेस स्टीमिंग से, न सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है, बल्कि ताजगी भी मिलती है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपको स्टीम लेने का सही तरीका मालूम हो.
