फेस्टिवल्स का सीजन सजने संवरने के लिए खास होता है. इस समय एथनिक ड्रेसेस का ट्रेंड हमेशा से रहा है. मगर आजकल फंक्शन्स में महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ-साथ इंडोवेस्टर्न ड्रेसेस से इंस्पायर्ड फ्यूजन ड्रेस भी कैरी कर रही हैं. एथनिक के साथ वेस्टर्न ड्रेसेस का यह तड़का आप को एक अलग ही स्टाइलिश लुक देता है. सिंपल अनारकली सूट के साथ सलवार के बजाय धोती, प्लाजो, पेंट या फिर लौन्ग स्कर्ट पहन कर आप अपने अनारकली कुरते को बड़ी आसानी से इंडोवेस्टर्न लुक दे सकती हैं .इसी तरह इंडोवेस्टर्न लुक के लिए अपनी कुर्तियों को एंकल लेंथ पैंट्स व स्ट्रेट प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकती हैं या फिर घेरदार स्कर्ट या लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं. फ्यूजन का यह ट्रेंड मेकअप में भी देखने को मिल रहा है जिस के कारण इस मेकअप को फ्यूजन मेकअप कहा जाता है.
सौंदर्य विशेषज्ञा भारती तनेजा के अनुसार इंडोवेस्टर्न ड्रेस में आप का बोल्ड अंदाज़ सबको प्रभावित करें. इसके लिए जब भी मेकअप करें तो उसे नैचुरल रखें. इसके लिए आप मिनरल मेकअप भी कर सकती हैं. यह इंडोवेस्टर्न ड्रेसेस के लिए बेस्ट औप्शन है क्यों कि इस से आप को बारबार टचअप भी नहीं करना पड़ता. मेकअप करते समय इन बातों का ख्याल रखें;
