Beauty Trends 2025 : अगर आप भी चाहती हैं कि 17 साल की कली की तरह दिखें, टीनेजर्स गर्ल्स की तरह ही आप की ग्लोइंग स्किन, ट्रैंडी फैशन और नो ऐजिंग वाइब्स हों, तो अब वक्त आ गया है खुद को रीफ्रेश करने का. तो चलिए जानते हैं वे ब्यूटी और स्टाइल ट्रैंड्स जो आप को बनाएंगे यंगर देन योर एज.
फैशन गेम हो औन पौइंट
टीनऐजर्स का फैशन सेंस अब सिर्फ जींस और टीशर्ट तक सीमित नहीं रहा. उन के पास हैं क्रौप टौप, कोऔर्ड्स, ओवरसाइज्ड शर्ट ऐंड टीशर्ट के साथ क्यूट स्कर्ट्स की पूरी रेंज. अगर आप भी उन से मुकाबला करना चाहती हैं, तो अपने वार्डरोब में थोड़े बदलाव जरूरी हैं.
कोऔर्ड सैट्स (Co-ord sets) : आप की खूबसूरती को निखार देंगे ये सैट्स. साथ में स्नीकर्स और मैसी बन के साथ आप बिना ऐफर्ट डाले ही अपनी ऐज की बाकी लेडीज को स्टाइलिंग सेंस में मात दे सकती हैं.
ओवरसाइज्ड टीज विद बाइक शौर्ट्स : ये जेन जी का नया यूनिफौर्म है. कंफर्टेबल भी और स्टाइलिश भी. कुछ न समझ आ रहा हो कि क्या पहनें तो सिंपल ओवरसाइज्ड टीशर्ट आप को स्टाइलिश और यंग दिखने में मदद करेगी.
मोनोक्रोम लुक : एक ही कलर में हेड टु टो ड्रैसिंग आप को लंबा और लीन लुक देती है. इस से आप बौडी फैट को स्टाइल के साथ कवर कर सकती हैं, साथ ही आप किसी भी जगह, चाहे औफिस हो या फिर आप के फ्रैंड का गेटटूगेदर, उस में स्टैंडआउट कर सकती हैं. यकीन मानिए, आप की उम्र की औरतें इस लुक को कैरी करने के बाद आप से स्टाइलिंग टिप्स जरूर मांगने वाली हैं।
