त्यौहारों के आते ही स्किन और चेहरे के ग्लो को ले कर महिलाएं सतर्क हो जाती हैं. लेकिन इस मौसम में स्किन को तरोताजा रखना एक चुनौती भरा काम होता है. सही खानपान और दिनचर्या इसे बेहतर बना सकती है. इस बारे में क्यूटिस स्किन स्टूडियो की स्किन विशेषज्ञा डाक्टर अप्रतिम गोयल कहती हैं कि इस मौसम में स्किन का खास खयाल रखना पड़ता है ताकि मेकअप चेहरे पर खिले. निम्न टिप्स पर गौर फरमा कर ही सही मेकअप किया जा सकता है:

एडवांस्ड क्लीनिंग विद स्क्रबिंग

शरीर से निकले टौक्सिन और वातावरण के प्रदूषण से स्किन बेजान लगती है. ऐसे में केवल फेस वाश इसे नई जिंदगी नहीं दे सकता. इसलिए पानी में भीगे ओट्स व मूंग दाल से दिन में 1 बार चेहरे की स्क्रबिंग जरूर करें.

ये भी पढ़ें- गरबा स्पेशल: 200 के बजट में खरीदें ये मेकअप रिमूवर वाइप्स

मेकअप रिमूवर

मेकअप को सही तरह से चेहरे से हटाना बहुत जरूरी है. इस के लिए औयल, क्रीम या फेस वाश काफी नहीं. इन से चेहरे की नमी कम हो जाती है और उस पर रूखापन आ जाता है. इसलिए ड्राई कौटन बौल पर मिस्लर वाटर ले कर स्किन के छिद्रों में समाए मेकअप के छोटेछोटे पार्टिकल्स को अच्छी तरह साफ कर लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...