सुंदर चेहरा हर किसी को भाता है और चेहरे का ग्लो करना आप की पर्सनैलिटी पर काफी असर डालता है. यहां चेहरे पर चमक लाने के लिए कुछ उपाय बताए जा रहे हैं:

एंटीपोर्स पैक

1 छोटा टमाटर कद्दूकस कर लें. इस में 1 बड़ा चम्मच जौ का आटा व कुछ बूंदें नीबू के रस की मिलाएं. इसे फिर चेहरे पर लगाएं. 2 महीने तक हफ्ते में 1 दिन इस पैक को लगाएं. त्वचा में कसावट लाने के लिए 1 पके केले को मैश करें. उस में 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 अंडे की सफेदी मिलाएं. चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर कुनकुने पानी से धो लें. हफ्ते में 1 बार यह पैक लगाएं.

स्किन टाइटनिंग पैक

1 आड़ू की गुठली निकाल कर मैश करें. इस में कुछ बूंदें औलिव आयल और 1 अंडे की सफेदी मिलाएं. इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा कर रखें. कुनकुने पानी से धो लें.

1 आलू का रस, 2 बड़े चम्मच जौ का आटा, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 अंडे की जर्दी को मिलाएं. कच्चे दूध से चेहरा साफ कर इस पैक को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें. ठंडे पानी से चेहरा धो लें. गुलाबजल में रुई के फाहे डुबो कर चेहरे पर लगाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...