बालों से हर किसी को प्यार होता है, क्योंकि बाल खूबसूरती को बढ़ाने का काम जो करते हैं. लेकिन बदलते मौसम में बालों का बेजान होना व झड़ना आम समस्या हो जाती है. कई बार खानेपीने में पौष्टिक तत्वों की कमी, हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ना, स्ट्रेस व दवाओं के सेवन के कारण भी बाल झड़ते हैं. लेकिन जिस तरह हमारी स्किन को हर मौसम में केयर की जरूरत होती है, उसी तरह हमारे बालों को भी बदलने मौसम में खास केयर व प्यार की जरूरत होती है. इसलिए जब भी बालों की केयर की बात आए तो आप सबसे पहले अपने स्कैल्प के टाइप को पहचान कर सही शैंपू का चयन करें. ताकि बाल खूबसूरत होने के साथसाथ आपके बालों पर मौसम की मार न पड़े.

बालों को धोना भी स्कैल्प के प्रकार पर निर्भर करता है. जैसे अगर आपकी ड्राई स्कैल्प है और आप जरूरत से ज्यादा बाल धोते हैं या फिर अगर आपकी ऑयली स्कैल्प है और आप हफ्ते में 3 बार बालों को नहीं धोते हैं तो ये भी बाल झड़ने का प्रमुख कारण बनता है.  इसके साथसाथ यह भी जरूरी होता है कि आप जब भी शैंपू करें तो बालों में कंडीशनर लगाना न भूलें, क्योंकि कंडीशनर डैमेज बालों को रिपेयर व स्मूद बनाने का काम करता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...