अगर आप इंगेजमैंट सेरेमनी से ले कर रिसैप्शन पार्टी तक अपना लुक डिफरैंट दिखाना चाहती हैं, तो अपने हेयर को क्रिएटिव स्टाइल दें. दिल्ली प्रैस भवन में आयोजित फेब मीटिंग के दौरान ब्यूटी ऐक्सपर्ट अर्चना ठक्कर ने क्रिएटिव हेयरस्टाइल्स की जानकारी दी:

साइड मैसी लुक स्टाइल: बालों में कंघी कर के पीछे सिरे के बालों से 1-1 सैक्शन ले कर रोल कर लें. फिर रोल किए बालों का 1-1 सैक्शन उठा कर दूसरी साइड में पिन से सैट करें. आगे के बालों के छोटेछोटे सैक्शन ले कर ट्विस्ट करते हुए पिनअप करें. ऐसे ही पीछे के बालों को करें. फिर स्प्रे डाल कर फ्लौवर ऐक्सैसरीज से सजाएं.

फ्रैंच रोल स्टाइल: पूरे बालों में अच्छी तरह कंघी कर के इयर टू इयर बालों का एक सैक्शन निकालें. अब इयर टू इयर सैक्शन से ही बालों का 1-1 सैक्शन ले कर बैककौंबिंग कर के स्प्रे करें. फिर इन्हीं बालों का ऊंचा पफ बना लें और उसे पिन से सैट कर दें. अब पीछे के बालों में कंघी कर के उन्हें फ्रैंच रोल स्टाइल में लपेट कर पिन से सैट करें. बचे बालों को फ्रैंच रोल में डाल कर यू पिन लगाएं और स्प्रे करें.

अब पीछे फ्रैंच रोल जूड़े पर ड्रैस से मैचिंग ऐक्सैसरीज लगा कर हेयरस्टाइल को डैकोरेट करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...