आजकल ब्राइड्स अपनी हेयरस्टाइल के साथ नए नए प्रयोग करती हैं. जहां कुछ दुलहनें बालों को कलर या हाइलाइट करवाना पसंद करती हैं, वहीं कुछ बालों को ऐक्सैसरीज के द्वारा अलग लुक देना चाहती हैं.

आइए, जानते हैं कि किस तरह की ऐक्सैसरीज ब्राइड को परफैक्ट लुक देगी और बालों को कलर करवाने वाली दुलहनों को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए.

हेयर ऐक्सैसरीज

हेयर ऐक्सैसरीज से ब्राइडल हेयरस्टाइल काफी ग्लैमरस और ज्वैलसीफाई लगती है. अगर ब्राइडल हेयर ऐक्सैसरीज की बात करें तो बीडेड चेन, ग्लिटरिंग हेयरबैंड्स, ज्वैल्ड पिन्स, मांगटीका और झूमर जैसे अनेक औप्शन मौजूद हैं.

बीडेड चेन्स

ये पर्ल्स और स्टोंस दोनों की हो सकती हैं, जिन्हें हेयर बन के साथ कैरी किया जा सकता है.

झूमर

झूमर पर्ल और स्टोन दोनों में स्टाइलिश लगते हैं. ब्राइड अगर चाहे तो गोल्डन ज्वैलरी के साथ कलरफुल झूमर भी कैरी कर सकती हैं.

मांगटीका

किसी भी इंडियन ब्राइड को परफैक्ट लुक देने में मांगटीका महत्त्वपूर्ण रोल अदा करता है. मार्केट में कुंदन, क्रिस्टल, पर्ल, स्टोन मांगटीका की बहुत वैरायटी उपलब्ध हैं. अपने आउटफिट के साथ मैच कर के कोई भी ब्राइड स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक पा सकती है.

टियारा

यह किसी भी ब्राइड को प्रिंसेस लुक देता है. यह फूलों से ले कर स्टोन, पर्ल किसी का भी हो सकता है.

हेयर कलर के बाद सावधानियां

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...